नवाज खान ने सिंगी परिवार से मिलकर जताई संवेदना

नवाज खान ने सिंगी परिवार से मिलकर जताई संवेदना

खैरागढ़. कांग्रेस नेता एवं जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने विगत दिनों शोक संतप्त सिंगी परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू एवं मंडल अध्यक्ष राजा सोलंकी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ आगमन पर नवाज खान ने पूर्व एल्डरमैन एवं कांग्रेस के युवा नेता रतन सिंगी के चाचा स्व. सुनील सिंगी तथा स्व. रमेश सिंगी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी तरह सिंगी परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर स्व. सुनील सिंगी के पुत्रगण हीरालाल, अनिल, किशन, वीरेंद्र, कमलेश सिंगी एवं पूर्व एल्डरमैन रतन सिंगी, वहीं स्व. रमेश सिंगी के पुत्रगण हरीश, दिनेश, ईश्वर एवं पायल सिंगी भी उपस्थित रहे।