ग्राम दामरी में नववर्ष एवं मंडई का आयोजन 4 को, जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति

ग्राम दामरी में नववर्ष एवं मंडई का आयोजन 4 को, जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति

खैरागढ़. नववर्ष के शुभ अवसर पर ग्राम दामरी में पारंपरिक मंडई एवं नववर्ष उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2026, रविवार को शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत दामरी, जिला के.सी.जी. में संपन्न होगा। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिता स्वामी बघेल होंगी, जबकि पूर्व विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, जिला पंचायत सदस्य अरुणा राजू सिंह, जनपद पंचायत सदस्य गोपाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मंडई आयोजन के अवसर पर ग्राम दामरी के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति भी होगी। लोक लहर ग्राम मुनगाडीह (मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी) की प्रस्तुति इस आयोजन का आकर्षण रहेगी। ग्राम पंचायत दामरी की सरपंच सावित्री बंजारे, उपसरपंच पाण्डुराम बंजारे, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से मंडई एवं नववर्ष उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।