खैरा में 12 जनवरी से टेट्रॉन बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, 32 टीमों की होगी जोरदार टक्कर
राजनांदगांव. ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ग्राम खैरा (खड़मुड़ी) में युवा संगठन क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में “टेट्रॉन बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता–2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह डे मैच आधारित प्रतियोगिता 12 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें आसपास के गांवों की अधिकतम 32 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजक समिति के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार, 12 जनवरी को होगी और पूरे आयोजन को उत्सवमय माहौल में सम्पन्न कराया जाएगा।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹30,000, उपविजेता को ₹16,000, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹8,000 और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹4,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ₹2,500 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें से 50 प्रतिशत राशि रजिस्ट्रेशन के समय जमा करना अनिवार्य होगा। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी खिलाड़ी एक ही गांव के होने चाहिए तथा आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।
आयोजन समिति में अध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष खिलेश्वर वर्मा, कप्तान निलम्बर वर्मा, उपकप्तान गोपाल वर्मा शामिल हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सचिव मनोहर वर्मा, संचालक गणेश वर्मा और मार्गदर्शक हेमंत वर्मा की अहम भूमिका रहेगी। ग्रामीणों ने इस आयोजन को गांव के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताते हुए अधिक से अधिक टीमों से भाग लेने की अपील की है। संपर्क के लिए भूपेन्द्र वर्मा (9893002812), मनोहर वर्मा (9340419819) एवं निलम्बर वर्मा (7067516363) से संपर्क किया जा सकता है।



