मनरेगा बचाओ संग्राम' में पहुंचीं विधायक हर्षिता बघेल
राजनांदगांव | राजनांदगांव जिले के भररेगांव से सुरगी पंचायत तक आयोजित जिला स्तरीय 'मनरेगा बचाओ संग्राम' जनसंपर्क कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों से सीधा संवाद किया।

विधायक बघेल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य आधार है, जिसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया। पदयात्रा के रूप में निकले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।



