कृषि महाविद्यालय छुईखदान में मतदाता जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को ईसीआईनेट एप से पंजीयन की दी जानकारी

कृषि महाविद्यालय छुईखदान में मतदाता जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को ईसीआईनेट एप से पंजीयन की दी जानकारी


खैरागढ़. रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, छुईखदान में मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर तथा स्वीप नोडल अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदान की भूमिका समझाई और स्वयं मतदान करने के साथ परिवार एवं समाज के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। जिला सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कृष्ण कुमार वर्मा ने मतदान प्रक्रिया और ईसीआईनेट मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता पंजीयन की जानकारी दी, जबकि ईएलसी जिला समन्वयक यशपाल जंघेल ने मतदाता साक्षरता क्लब की भूमिका बताई।

शिविर में मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को ईसीआईनेट एप के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई तथा नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए मताधिकार के प्रति जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। डॉ. ओमप्रकाश सोनवानी, डॉ. अरविंद कुमार नंदनवार, डॉ. सेवक ढेंगे, डॉ. सविता आदित्य, डॉ. कन्हैया लाल, डॉ. प्रेरणा जायसवाल, डॉ. उमेश देशमुख और तकनीकी सहयोगी विशेष वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से युवाओं को मतदाता सूची में पंजीयन कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।