पाड़ादाह मेले में बिछड़ा 10 वर्षीय मासूम, केसीजी पुलिस ने परिजनों से मिलाया

पाड़ादाह मेले में बिछड़ा 10 वर्षीय मासूम, केसीजी पुलिस ने परिजनों से मिलाया

खैरागढ़। पाड़ादाह मेले में भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गए 10 वर्षीय बालक को केसीजी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल खोज निकाला और सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। ग्राम महाराजपुर निवासी देवेंद्र कुमार, पिता जितेंद्र कंवर (उम्र लगभग 10 वर्ष) मेले में घूमते समय भीड़ में अपने परिजनों से अलग हो गया था। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और बालक की पहचान सुनिश्चित कर उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

इसके बाद पुलिस ने बालक को उसकी माता पांचो बाई, पति जितेंद्र कंवर, निवासी ग्राम महाराजपुर तथा उसकी भाभी प्रीति कंवर, पति प्रमोद कंवर, निवासी ग्राम पिपलाकछार के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने केसीजी पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने मेले में आए लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में बच्चों पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी बच्चे के भटकने या संदिग्ध स्थिति में मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या डायल 112 पर सूचना दें।