भाजपा जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार की पहल रंग लाई, दिव्यांग हितग्राही को मिला आधार

भाजपा जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार की पहल रंग लाई, दिव्यांग हितग्राही को मिला आधार

खैरागढ़. आधार बॉयोमीट्रिक त्रुटि के कारण वर्षों से सरकारी योजनाओं से वंचित चल रहे हितग्राही राधेलाल यादव को आखिरकार राहत मिल गई है। जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार द्वारा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए निवेदन के बाद आधार से जुड़ी तकनीकी त्रुटि को सुधारा गया और दिव्यांग राधेलाल यादव का आधार कार्ड सफलतापूर्वक जारी कर दिया गया। रविवार को राधेलाल यादव को उनका आधार कार्ड हाथों में मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

एक हाथ से दिव्यांग राधेलाल यादव का बॉयोमीट्रिक पंजीयन गलत तरीके से दर्ज हो जाने के कारण आधार प्रमाणीकरण बार-बार फेल हो रहा था, जिससे उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस गंभीर समस्या को उठाते हुए शशांक ताम्रकार ने मामले को उच्च स्तर तक पहुंचाया, जिसका परिणाम अब सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इसे मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा का उदाहरण बताते हुए कहा कि इस पहल से अब राधेलाल यादव को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनका जीवन फिर से सामान्य हो पाएगा।