रक्तदान शिविर में पहुँचकर विक्रांत सिंह ने युवाओं का किया सम्मान

रक्तदान शिविर में पहुँचकर विक्रांत सिंह ने युवाओं का किया सम्मान

खैरागढ़. मकर संक्रांति के अवसर पर छात्र युवा मंच द्वारा खैरागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम दिलीपपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल एवं जनहितकारी कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ऐसे आयोजनों को नई ऊर्जा मिलती है।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विक्रांत सिंह ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रक्तदाताओं को हेलमेट भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि सेवा के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।

इस अवसर पर छात्र युवा मंच के सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णा वर्मा, बीरेश कुमार मेश्राम, लोकेश वर्मा, अर्जुन वर्मा, सुभाष सिंह, राजेन्द्र उइके, राधेश्याम जंघेल, सत्यम जंघेल, जिधन वर्मा, राजेन्द्र सेन, हेमकुमार सेन, साहिल जंघेल एवं हीरेन्द्र वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।