ग्राम कांचरी में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने किया पुलिया निर्माण का भूमिपूजन एवं मंच का लोकार्पण

ग्राम कांचरी में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने किया पुलिया निर्माण का भूमिपूजन एवं मंच का लोकार्पण

खैरागढ़. विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी आज ग्राम कांचरी में आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की सहूलियत और गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए निर्मित मंच का लोकार्पण किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा:
"ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। ग्राम कांचरी में पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी और बारिश के दिनों में भी रास्ता सुगम रहेगा। साथ ही मंच के बन जाने से गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को एक नया स्थान मिलेगा। क्षेत्र की जनता की हर जरूरत को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।"

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी (महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया।