मिडिल स्कूल आमगांव में श्रद्धा से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

मिडिल स्कूल आमगांव में श्रद्धा से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

साल्हेवारा. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठिका जामवती रोडेस्कर द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचारों और युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संदेश दिए, वहीं देवकरण सेन ने आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण और नारों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।