संतोष यदु बने छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज के प्रांत अध्यक्ष
पांडादाह राज यादव ठेठवार समाज ने दी बधाई, समाज को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज के प्रांत अध्यक्ष पद पर श्री संतोष यदु के निर्वाचित होने पर पांडादाह राज यादव ठेठवार समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाजजनों ने उनके नेतृत्व में समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और सामाजिक एकता एवं विकास को नई दिशा मिलने की मंगलकामना की। इस अवसर पर यादव समाज की ओर से “यादव जय यादव” के उद्घोष के साथ श्री संतोष यदु के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।




