बाजार अतरिया में 13 जनवरी को भव्य मंडई महोत्सव, लोक कला की होगी शानदार प्रस्तुति
खैरागढ. भगवान नथेला की असीम कृपा से ग्राम बाजार अतरिया में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 जनवरी 2026, मंगलवार को अवंती चौक में भव्य मंडई मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कला और संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिलेगी, जहां लोक कला नाचा श्री सिद्ध बाबा, ग्राम खैरबना (घिरघोली) द्वारा रात्रि 10 बजे से आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।



