आमदानी में मानस गान सम्मेलन का शंखनाद 1 फरवरी से: विधायक हर्षिता बघेल करेंगी उद्घाटन, क्षेत्र के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

आमदानी में मानस गान सम्मेलन का शंखनाद 1 फरवरी से: विधायक हर्षिता बघेल करेंगी उद्घाटन, क्षेत्र के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

खैरागढ़। जिले के ग्राम आमदानी में अध्यात्म और भक्ति का बड़ा संगम होने जा रहा है, जहाँ 1 और 2 फरवरी को दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत उद्घाटन 1 फरवरी को सुबह 10 बजे डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के.सी.जी. के अध्यक्ष कोमल दास साहू करेंगे। सम्मेलन की जानकारी देते हुए राजेश सावरकर ने बताया कि आयोजन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रथम दिन क्षेत्र की विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा श्रीराम चरित मानस के प्रसंगों पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार के अध्यक्ष तेजराम वर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती रिंकू मोहबीया, पूर्व जिला सचिव देवकांत यदू और पूर्व जिला महामंत्री लीलाधर वर्मा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा महामंत्री चद्रेश यदू, मंडल अध्यक्ष होरी लाल वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष द्वारका वर्मा व जैतराम वर्मा, बूथ अध्यक्ष कमलेश वर्मा के साथ ही ग्राम पंचायत आमदानी की सरपंच पुर्णिमा दिनेश ठाकुर और उपसरपंच ममता लोमेश यदू भी उपस्थित रहेंगी।

दो दिनों तक चलने वाले इस भक्तिमय आयोजन के बाद 3 फरवरी को ग्राम धुर्वेबंजारी (छुरिया) में मड़ई महोत्सव का भी आयोजन होगा, जहाँ रात्रि में राधा कृष्ण लोक कला छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। समस्त ग्रामवासी आमदानी ने क्षेत्र की जनता से इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।