जालबांधा महाविद्यालय में 13 जनवरी को होगा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह

जालबांधा महाविद्यालय में 13 जनवरी को होगा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह

खैरागढ़. नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा में सत्र 2025–26 का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 13 जनवरी, मंगलवार को प्रातः 11 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र संतोष पांडेय होंगे तथा अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा करेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, जिला मंत्री भाजपा जंत्री साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता हरप्रसाद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल, पूर्व सरपंच दीनदयाल सिन्हा, जिला पंचायत सभापति जमुना नरेश कुर्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता, जिला महिला मोर्चा ममता राजपूत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह, मंडल अध्यक्ष देवकुमार रोन तथा सरपंच संतोषी वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और मेधावी छात्र–छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिसे लेकर महाविद्यालय परिवार एवं जनभागीदारी समिति ने क्षेत्रवासियों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।