ठेलकाडीह महाविद्यालय में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

ठेलकाडीह महाविद्यालय में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

खैरागढ़. संत गुरु घासीदास बाबा शासकीय नवीन महाविद्यालय, ठेलकाडीह में 4 जनवरी को सत्र 2025–26 का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. रामानुज युवराज पाण्डेय रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य मजू चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोज बंजारे, शाला विकास समिति अध्यक्ष मदन साहू, सरपंच शकुन बाई यदु, उपसरपंच बंशीलाल जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पं. रामानुज युवराज पाण्डेय ने विद्यार्थियों को जीवनभर सीखते रहने और लक्ष्य के प्रति साधक की तरह निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा संत गुरु घासीदास बाबा के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता पर प्रभावशाली प्रहसन प्रस्तुत किया। समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. एल.सी. सिन्हा ने आभार व्यक्त करते हुए समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।