पूर्व विधायक पति जीवन बंजारे का निधन, बरबसपुर में आज होगा अंतिम संस्कार
खैरागढ़. पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे के पति जीवन बंजारे का रविवार रात्रि लगभग 1:40 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम बरबसपुर में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजन व परिचित गहरे दुःख में हैं।
शोक संतप्त परिवार में सरोजनी बंजारे (पत्नी), राजू बंजारे (भाई) एवं गौरी बंजारे (भाई) शामिल हैं। परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों से अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।



