चंडी माता मंदिर के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, इनसोलर और एएमपिन की संयुक्त पहल

चंडी माता मंदिर के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, इनसोलर और एएमपिन की संयुक्त पहल

खैरागढ़. खैरागढ़ क्षेत्र के चंडी माता मंदिर के पास इनसोलर एनर्जी लिमिटेड और एएमपिन एनर्जी ट्रांजिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन खैरागढ़ थाना (एसएचओ) द्वारा किया गया। इसके पश्चात इनसोलर की साइट टीम ने आमजन से सीधा संवाद करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, सुरक्षित ड्राइविंग और पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया और मौके पर उपहार भी वितरित किए गए, जिससे सहभागिता और उत्साह देखने को मिला।

इस जागरूकता अभियान में सजीश सी.एस. (ईएचएस प्रभारी, इनसोलर), अमित झा (वरिष्ठ साइट इंजीनियर), संजय सिंह (क्यूए/क्यूसी मैनेजर), सुजीत कुस्वा, निहान मल्लिक, विपिन कुमार (साइट इंजीनियर), श्यामपाल (साइट इंजीनियर, एएमपिन) और ज्ञान सिंह (ईएचएस, एएमपिन) सहित दोनों कंपनियों के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।