राजा फतेह सिंह मैदान में तीन दिवसीय यातायात शिविर सफल, 400 से अधिक वाहन दस्तावेज बने
खैरागढ़. सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला पुलिस केसीजी और परिवहन विभाग द्वारा राजा फतेह सिंह मैदान, खैरागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय वाहन दस्तावेज शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने वाहन संबंधी दस्तावेज बनवाए।
शिविर के दौरान 312 लर्निंग लाइसेंस, 17 बीमा, 33 प्रदूषण प्रमाणपत्र और 42 एचएसआरपी नंबर प्लेट जारी की गईं। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
दस्तावेज बनवाने पहुंचे नागरिकों ने जिला पुलिस और परिवहन विभाग की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक उपयोगी पहल बताया। जिला पुलिस केसीजी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और जनकल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।



