कुटेली कला में आईपीएल फॉर्मेट क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल
खैरागढ. ग्राम कुटेली कला में आयोजित आईपीएल फॉर्मेट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भट्ठा कोकड़ी और बोरतला टीम के बीच खेला गया, जिसमें भट्ठा कोकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बोरतला उपविजेता रही। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि ललित चोपड़ा, अध्यक्ष पूरण जंघेल, अवध लोधी, सरपंच रुकुम राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना की सराहना की।



