मारुटोला कला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी भक्त गुहा निषाद राज की जयंती, उमड़ेगा जनसैलाब

मारुटोला कला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी भक्त गुहा निषाद राज की जयंती, उमड़ेगा जनसैलाब

केसीजी। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम मारुटोला कला में आगामी 22 जनवरी, गुरुवार को श्री राम भक्त गुहा निषाद राज की जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। निषाद समाज और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस वार्षिक समारोह की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मान. श्री नेहरू निषाद उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मान. श्री बिसेसर साहू द्वारा की जाएगी।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा और सत्यनारायण पूजन के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 01:00 बजे से आम जनता के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। संध्या 04:00 बजे से भक्तिमय रामायण कथा का वाचन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, सरपंच राकेश वर्मा सहित निषाद समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे फत्तेराम निषाद, संतलाल निषाद और नरोत्तम निषाद भी शिरकत करेंगे। आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की गई