सलौनी में 14वीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

सलौनी में 14वीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

खैरागढ़. ग्राम सलौनी में लगातार 14वें वर्ष रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10 जनवरी से भव्य रूप से शुरू हो गया है, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजा आर्यव्रत सिंह के मुख्य आतिथ्य और जनपद सदस्य खेमराज जैन की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में सरपंच सौरभ साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को 12 हजार सहित आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। ग्रामीणों ने इस आयोजन को खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया है।