समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, धान खरीदी से लेकर ई-ऑफिस तक हर व्यवस्था पर दिए निर्देश

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, धान खरीदी से लेकर ई-ऑफिस तक हर व्यवस्था पर दिए निर्देश

खैरागढ. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की प्रगति, टोकन वितरण, उठाव व संग्रहण व्यवस्था की जानकारी लेकर काम में तेजी लाने पर जोर दिया, वहीं निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विभागवार समीक्षा की। आगामी ग्रीष्म को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था, वय वंदना व आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी, तथा सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस और बायोमैट्रिक उपस्थिति के अनिवार्य पालन के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।