नथेला मंदिर नवरात्रि ज्योति कलश की राशि जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित

नथेला मंदिर नवरात्रि ज्योति कलश की राशि जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित

खैरागढ़. अंचल के प्रसिद्ध चमत्कारी भगवान नथेला मंदिर, बाजार अतरिया में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में मनोकामना ज्योति कलश स्थापना और विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे इस आयोजन में तेल कलश 1001 रुपये और घृत कलश 2001 रुपये की राशि जमा कर अपनी मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करा सकेंगे। कलश की राशि जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित की गई है।

नवरात्रि के दौरान 23 मार्च को पंचमी देवी श्रृंगार, 26 मार्च को अष्टमी हवन-पूजन तथा उसी दिन रात्रि 8:30 बजे ज्योति कलश विसर्जन का आयोजन होगा। कलश राशि अतरिया के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जमा की जा सकती है, जिसकी व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और नथेला मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।