एसपी अंकिता शर्मा से प्रेस रिपोर्टर क्लब की सौजन्य भेंट
राजनांदगांव. प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर जिले की कानून व्यवस्था और जन-सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूपेश जोशी और अब्दुल कादिर भी मौजूद रहे। क्लब प्रतिनिधियों ने अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सख्त और संवेदनशील कार्यशैली से राजनांदगांव में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।



