ढाई साल बाद पहली बार खैरागढ़ पहुंचेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सुमित टांडिया करेंगे भव्य स्वागत
खैरागढ़. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के 11 नवंबर को खैरागढ़ प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। मंत्री के स्वागत के लिए वार्ड क्रमांक 4 राजफैमिली के पार्षद एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवाएं सभापति सुमित टांडिया अपनी टीम के साथ अतरिया पहुंचकर भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। मंत्री बनने के बाद करीब ढाई साल के कार्यकाल में उनके पहली बार खैरागढ़ नगर आगमन को लेकर सुमित टांडिया विशेष रूप से स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
वार्ड के लिए आंगनबाड़ी की स्वीकृति पर जताएंगे आभार
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आगमन के दौरान पार्षद सुमित टांडिया अपने वार्ड क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी भवन के लिए मिली करीब 12 लाख रुपए की स्वीकृति को लेकर उनका आभार भी व्यक्त करेंगे। टांडिया का कहना है कि आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति से वार्ड के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री के रूप में लक्ष्मी राजवाड़े आंगनबाड़ी और महिला-बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देती रही हैं।
सक्रिय पार्षद के तौर पर स्वागत को लेकर उत्साह
वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुमित टांडिया को नगर के सक्रिय पार्षदों में गिना जाता है। वे अपने वार्ड की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय रहने के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। मंत्री के प्रथम नगर आगमन को लेकर उनके नेतृत्व में स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। अतरिया में मंत्री का स्वागत करने के लिए उनकी टीम के साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।




