खैरागढ़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल राजेंद्र सिंह का निधन
खैरागढ़. खैरागढ़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल राजेंद्र सिंह का शनिवार सुबह 11:15 बजे रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे चिंता हरण सिंह के पुत्र थे। उनके निधन की खबर से खैरागढ़ नगर में शोक की लहर है। लाल राजेंद्र सिंह नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में शामिल थे। उनके निधन से राज परिवार सहित व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके जाने से नगर ने एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व खो दिया है।
लाल राजेंद्र सिंह के निधन पर शुभचिंतकों और नगरवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।




