सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर छुईखदान में विशेष पूजा-अर्चना
छुईखदान. केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप तथा सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल भाजपा छुईखदान द्वारा नगर के कैलाश मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में जिला महामंत्री नवनीत जैन, जिला मंत्री ज्ञानसिंह यादव, जिला कार्यालय सहप्रभारी महावीर जैन, मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, मंडल महामंत्री बलराम जंघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गुप्ता, पार्षद उमाकांत महोबिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन को देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और आस्था का प्रतीक बताया गया।



