केशव चंदेल बने केसीजी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
खैरागढ़. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से केशव चंदेल को खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले का किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा होते ही केसीजी जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि केशव चंदेल के नेतृत्व में किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।



