केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को राजिम महोत्सव का निमंत्रण
खैरागढ़. साहू समाज जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने बुधवार को नया रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जिला साहू संघ द्वारा आयोजित राजिम महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान समाज के कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई, जिस पर मंत्री तोखन साहू ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए समाज के प्रयासों की सराहना की।



