SIR-2026 के तहत कॉलेज-स्कूलों में लगेंगे फॉर्म-6 के विशेष शिविर
खैरागढ़. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में फॉर्म-6 भरवाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर उन युवाओं के लिए होंगे, जो 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं।
निर्देशानुसार कॉलेजों में कैंपस एंबेसडर और स्वीप नोडल अधिकारी तथा स्कूलों में 17+ आयु के विद्यार्थियों से अग्रिम आवेदन लिए जाएंगे। शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम बनाकर सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया जाएगा, साथ ही नुक्कड़ नाटक व स्वीप गतिविधियों से मतदाता जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
दावा-आपत्ति की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक है, जिसके भीतर पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 जमा कराए जाएंगे।



