26 जनवरी को ग्राम रूसे में भव्य मंडई महोत्सव का आयोजन
खैरागढ़. ग्राम पंचायत रूसे में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर पारंपरिक मंडई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्राम पंचायत रूसे के सरपंच कौशल साहू ने क्षेत्रवासियों एवं अतिथियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि मंडई महोत्सव हमारे गांव की परंपरा, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जिसे पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सरपंच कौशल साहू ने बताया कि मंडई कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिसमें लोक कला, लोक नृत्य, गीत-संगीत और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। यह सांस्कृतिक संध्या ग्रामीण कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी मनोरंजन और सांस्कृतिक गौरव का अवसर प्रदान करेगी। ग्राम पंचायत रूसे द्वारा सभी ग्रामीणों एवं आसपास के अंचलवासियों से इस मंडई महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।



