कुम्ही में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं-बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

कुम्ही में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं-बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

मुनगा रोपण से पोषण का संदेश, प्रतियोगिताओं के विजेताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान 

खैरागढ़. आंगनबाड़ी केंद्र कुम्ही-02 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा” अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा रोपकर पोषण का संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं, पोषण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता के साथ रंगोली, ड्राइंग, मेहंदी और स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अरुणा बनाफर और विशेष अतिथि जनपद सदस्य सरस्वती यदु ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रंगोली में दामिनी साहू, ड्राइंग में उमेश्वरी चंद्रवंशी, मेहंदी में नंदिनी निषाद और स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता में उषा साहू विजेता रहीं। वहीं महतारी वंदन योजना में बबीता निषाद और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में सीमा साहू को भी सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, न्योता भोज ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक

कार्यक्रम में जिला अधिकारी प्रीतराम खुटेल, परियोजना अधिकारी रंजना श्रीवास्तव, सुपरवाइजर तपस्विनी प्रधान, सरपंच तामेश्वर निषाद सहित पंचगण, मितानिन, महिला समूह की सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता तिवारी, सहायिका पुष्पांजलि साहू, मितानिन प्रेमा बाई साहू, रमोतीन बाई साहू और महिला समूह सदस्य तरोज साहू का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। मां कर्मा स्वयं सहायता समूह की ओर से न्योता भोज भी आयोजित हुआ। अतिथियों ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरियों को आंगनबाड़ी के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेने तथा पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के शिक्षक ससित साहू ने किया