महंगाई भत्ता बढ़ोतरी पर उमा चौबे ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
साल्हेवारा. भाजपा महिला मोर्चा केसीजी की जिलाध्यक्ष उमा चौबे ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है, जिससे प्रदेश के करीब 5 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उमा चौबे ने कहा कि इस फैसले से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और यह मुख्यमंत्री की कर्मचारी-हितैषी सोच व संवेदनशील नेतृत्व को दर्शाता है।



