दुबेलिया तेली साहू समाज ने विक्रांत सिंह का किया सम्मान
खैरागढ़ - दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का सम्मान किया गया। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू के नेतृत्व में समाज के स्वजातीय बंधुओं ने श्री सिंह से भेंट कर साल और श्रीफल भेंट करते हुए मुंह मीठा कराया तथा उनका सम्मान किया।
समाज की मांग पर कराया गया बोर खनन
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ स्थित दुबेलिया तेली साहू समाज की भूमि पर सामाजिक बंधुओं की लंबे समय से बोर खनन की मांग थी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए बोर खनन कार्य कराया गया, जिससे समाज में खुशी का माहौल है। इसी सहयोग और संवेदनशीलता के लिए समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
महासभा में अनुपस्थिति पर सौंपा गया मोमेंटो
इसके अलावा विगत दिनों कौड़िया में आयोजित महासभा कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह दिल्ली प्रवास पर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके थे। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट कर उस कार्यक्रम का स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भी भेंट किया।
समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस सम्मान कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव संतोष साहू सहित बृजलाल साहू, पुनीत साहू, सुरेश साहू, अनीश साहू, प्रमोद साहू, मदन साहू और नंदू साहू सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विक्रांत सिंह के सामाजिक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



