छुईखदान पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब के दो आरोपी पकड़े गए

छुईखदान पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब के दो आरोपी पकड़े गए

छुईखदान. जिला केसीजी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 जनवरी को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पहली कार्रवाई नर्मदा कुंड, छुईखदान के पास की गई, जहां वार्ड क्रमांक-11 टिकरीपारा निवासी नवली सिंह के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब (2.700 बल्क लीटर) और 240 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,440 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 09/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम बाबुनवागांव में की गई, जहां पुलिस ने पुरन गेंड्रे को 3 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्ठी शराब और 120 रुपये नगद के साथ पकड़ा। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 720 रुपये आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 10/2026 दर्ज किया गया है।