मड़ई मेले में चाकू बाजी, एक युवक घायल

Knife fight at Madai fair one youth injured

मड़ई मेले में चाकू बाजी, एक युवक घायल

खैरागढ़. जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पिपलाकछार में मंडई मेले की रौनक उस वक्त मातम में बदल गई जब मंगलवार शाम दो पक्षों के विवाद में 26 वर्षीय मोरध्वज पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस हमले में युवक के पेट पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पहले खैरागढ़ सिविल अस्पताल फिर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी हालत बिगड़ती चली गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा संदिग्धों से पूछताछ जारी है। ग्रामीणों ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।