ड्राई डे की उड़ाई गई धज्जियाँ, गांधी की पुण्यतिथि पर खुले शराब ठेके—युवा कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

ड्राई डे की उड़ाई गई धज्जियाँ, गांधी की पुण्यतिथि पर खुले शराब ठेके—युवा कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

खैरागढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर घोषित ड्राई डे के बावजूद शराब दुकानों के खुले रहने को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इसे गांधीजी के सत्य, संयम और अहिंसा के आदर्शों का सीधा अपमान बताते हुए कहा कि यह घटना सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करती है।

गुलशन तिवारी ने आरोप लगाया कि इस तरह की लापरवाही शराब-कारोबारी मानसिकता को दर्शाती है और जनता की भावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि गांधी कोई नाम नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जिनका सम्मान आज भी दुनिया के अनेक देशों में किया जाता है। युवा कांग्रेस नेता ने मांग की कि सरकार इस संवेदनहीनता पर तत्काल सार्वजनिक स्पष्टीकरण दे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अवसरों पर ड्राई डे के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट कहा—देश गांधी के रास्ते पर चलेगा, नशे के रास्ते पर नहीं।