साल्हेवारा को मिली नई एम्बुलेंस, वनांचल क्षेत्र को बड़ी राहत
खैरागढ़. साल्हेवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बहुप्रतीक्षित नई एम्बुलेंस मिलने से वनांचल और दूरस्थ गांवों के मरीजों को अब समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की लंबे समय से की जा रही मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वीकृति दी, जिसके बाद प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू सहित नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर साल्हेवारा रवाना किया गया। लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधा की कमी झेल रहे क्षेत्रवासियों में इस जीवनरक्षक सुविधा से खुशी की लहर है और इसे आपातकालीन मरीजों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।



