रायपुर में 11 जनवरी को गड़रिया ढेंगर समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक

रायपुर में 11 जनवरी को गड़रिया ढेंगर समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक

खैरागढ़. गड़रिया ढेंगर समाज छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय सामाजिक बैठक 11 जनवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे धनगर सामाजिक भवन, संजय नगर रायपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला व सेक्टर प्रमुख, मातृशक्तियां और युवा साथी शामिल होंगे। बैठक में कवर्धा जिले से जुड़े विषयों, नागपुर समाज द्वारा दिए गए आवेदन, अंतर्जातीय विवाह से जुड़े सदस्यों के सहयोग अंश, छोटे झेरिया समाज के साथ विवाह करने वाले परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने तथा समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद धनकर और प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम पाल के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक को संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता की दिशा में अहम माना जा रहा है।