10.80 करोड़ खर्च, फिर भी गांव बेहाल: छुईखदान जनपद की पंचायतों पर उठे बड़े सवाल

10.80 करोड़ खर्च, फिर भी गांव बेहाल: छुईखदान जनपद की पंचायतों पर उठे बड़े सवाल

रिपोर्टर उमेश्वर वर्मा 

खैरागढ़. छुईखदान जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 10 करोड़ 80 लाख 98 हजार 789 रुपए से अधिक की राशि खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। नालियां गंदगी से पटी हैं, पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है और कई जगहों पर सड़कें आज भी कच्ची हैं। साफ-सफाई, नाली निर्माण, बोर मरम्मत और अन्य कार्यों के नाम पर भारी भुगतान होने के बाद भी जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

107 पंचायतों में करोड़ों खर्च, लेकिन असर नहीं

जनपद क्षेत्र की कुल 107 ग्राम पंचायतों में अप्रैल 2025 से अब तक कुल 10,80,98,789 रुपए का भुगतान किया गया है। इसमें बकरकट्टा में 48,87,566 रुपए, गर्रा में 26,23,196 रुपए, पैलीमेटा में 25,73,452 रुपए, सरोधी में 24,93,959 रुपए, देवपुराघाट में 23,72,997 रुपए, कुटेलीकला में 23,18,538 रुपए, कोपरो में 19,93,390 रुपए, घिरघोली में 18,55,264 रुपए, जामगांव में 18,09,851 रुपए, खादी में 16,99,178 रुपए, गातापार में 16,81,377 रुपए, चोभर में 16,68,805 रुपए, पेंडरवानी में 16,58,875 रुपए, पद्मावतीपुर में 16,43,979 रुपए, चकनार में 16,34,754 रुपए, गोपालपुर में 15,56,320 रुपए, झुरानदी में 15,31,389 रुपए, भोथली में 13,64,597 रुपए, कोसमर्रा में 13,43,049 रुपए, जगमड़वा में 13,34,810 रुपए, लालपुर में 13,33,480 रुपए, बिरनपुरकला में 12,66,420 रुपए, दुल्लापुर में 12,63,182 रुपए, बुढासागर में 12,35,630 रुपए, पंडरिया में 12,03,250 रुपए, मुराई में 11,77,374 रुपए, खौडा में 11,05,704 रुपए, ठंडार में 11,03,469 रुपए, संडी में 10,82,291 रुपए, लिमो में 10,81,954 रुपए, नचनिया में 10,77,740 रुपए, भारदागोंद में 10,72,980 रुपए, जीराटोला में 10,64,273 रुपए, आमगांव में 10,56,009 रुपए, सुराडाबरी में 10,45,021 रुपए, समनापुर में 10,13,985 रुपए, देवपुरा-गंडई में 10,10,964 रुपए, रामपुर में 10,10,884 रुपए, संबलपुर में 10,02,130 रुपए, कुम्हारवाड़ा में 9,91,860 रुपए, नदिया में 9,77,347 रुपए, मुडाटोला में 9,64,889 रुपए, खैरानवापारा में 9,61,772 रुपए, कुतेलीखुर्द में 9,53,979 रुपए, बुंदेली में 9,23,790 रुपए, खुडमुडी में 9,22,059 रुपए, चिलगुडा में 9,21,139 रुपए, लक्ष्मणपुर में 9,16,543 रुपए, शाखा में 8,94,055 रुपए, ठाकुरटोला में 8,87,225 रुपए, साल्हेवारा में 8,85,285 रुपए, कटंगी में 8,78,846 रुपए, मानपुर में 8,70,187 रुपए, कृत बांस में 8,70,120 रुपए, अतारिया में 8,55,968 रुपए, अचानकपुर में 8,48,121 रुपए, बोराई में 8,38,346 रुपए, सिंगारपुर में 8,10,814 रुपए, मैनहर में 7,98,840 रुपए, देवरचा में 7,98,171 रुपए, कांशीटोला में 7,95,974 रुपए, कालेगोंदी में 7,94,944 रुपए, बिरूटोला में 7,88,864 रुपए, खैरबना में 7,82,873 रुपए, भाजीडोंगरी में 7,82,770 रुपए, भुरभुसी में 7,78,541 रुपए, ढाबा में 7,67,759 रुपए, साल्हेकला में 7,66,951 रुपए, धोधा में 7,64,381 रुपए, बागुर में 7,62,224 रुपए, लांझीयाटोला में 7,61,618 रुपए, उरतुली में 7,38,173 रुपए, चोरलाडीह में 7,20,376 रुपए, गोलारडीह में 7,09,305 रुपए, उदयपुर में 7,06,416 रुपए, भोरमपुर में 7,02,799 रुपए, कुकुरमुड़ा में 6,85,515 रुपए, भावे में 6,78,835 रुपए, सराई पतेरा में 6,45,370 रुपए, कनिमेरा में 6,45,207 रुपए, आमगांव में 6,38,870 रुपए, सरोधी-साल्हेवारा में 6,36,620 रुपए, दरबनटोला में 6,10,641 रुपए, मानपुर पहाड़ी में 5,95,447 रुपए, खैरी में 5,80,608 रुपए, बुढानभाट में 5,80,139 रुपए, मोहगांव में 5,79,735 रुपए, समुंदपानी में 5,68,735 रुपए, कोहलाटोला में 5,63,630 रुपए, जंगलपुर घाट में 5,61,820 रुपए, विचारपुर में 5,58,897 रुपए, जोम में 5,56,425 रुपए, सहसपुर में 5,25,110 रुपए, गोकना में 5,15,339 रुपए, कोटरा में 4,98,030 रुपए, सिलपट्टी में 4,95,883 रुपए, पथर्रा में 4,63,582 रुपए, उदान में 4,48,022 रुपए, श्यामपुर में 4,18,486 रुपए, आमाघाट काडा में 4,06,745 रुपए, बाई कटोरी में 3,96,984 रुपए, जंगलपुर में 3,90,845 रुपए, हनईबन में 3,83,433 रुपए, गेरूखदान में 3,79,448 रुपए, खपरी दरबार में 3,56,030 रुपए, बरबसपुर में 3,26,700 रुपए और दानिया में 2,62,250 रुपए का भुगतान शामिल है।

लाखों खर्च, फिर भी गंदगी कायम

इन सबके बीच ग्राम पंचायत खैरबना की स्थिति पूरे मामले को उजागर करती है। यहां लगभग 7,82,873 रुपए खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि नालियां जाम हैं और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। गांव में पानी निकासी ठप है और जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।

एक साल से सफाई नहीं: पंच का आरोप

पंच घासी राम का कहना है कि गांव में पिछले एक साल से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण नालियां पूरी तरह बजबजा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लाखों रुपए खर्च हुए हैं तो आखिर यह पैसा गया कहां।

ग्रामीणों में गुस्सा: पैसा गया, काम कहां?

ग्रामीणों का कहना है कि भुगतान तो हो चुका है, लेकिन काम या तो अधूरा है या सिर्फ कागजों में दिखाया गया है। अब लोग खुलकर सवाल पूछ रहे हैं कि अगर काम नहीं हुआ तो इतनी बड़ी राशि का उपयोग किस आधार पर किया गया। करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद जमीनी हकीकत खराब होने से अब सवाल सीधे जनपद प्रशासन और संबंधित विभागों पर उठ रहे हैं।

जल्द होगा सफाई - सरपंच प्रतिनिधि तिजे धुर्वे 

ग्राम पंचायत खैरबना के सरपंच प्रतिनिधि तिजे धुर्वे ने बताया कि पूरे वार्ड में नाली नहीं है, केवल मुख्य गली में ही नाली बनी है। पूर्व में बरसात से पहले सफाई कराई गई थी, लेकिन वर्तमान में आवास निर्माण कार्य के चलते रेत और गिट्टी जमा होने से नाली जाम हो गई है, जिसे जल्द ही साफ कराया जाएगा