गोदग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, राज्यपाल सचिव ने ली बैठक

गोदग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, राज्यपाल सचिव ने ली बैठक

खैरागढ़. माननीय राज्यपाल महोदय के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने गोदग्राम सोनपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव ने वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों, स्व-सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना तथा स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पुस्तकालय एवं ओपन जिम का भी निरीक्षण कर युवाओं की सहभागिता बढ़ाने और सुविधाओं के नियमित उपयोग पर जोर दिया।