धनेली में गूंजेगा देवी जस, दो दिवसीय विराट गायन व झांकी प्रतियोगिता 15–16 फरवरी को

धनेली में गूंजेगा देवी जस, दो दिवसीय विराट गायन व झांकी प्रतियोगिता 15–16 फरवरी को

खैरागढ़. वार्ड क्रमांक 13 धनेली में 15 एवं 16 फरवरी 2026 को दो दिवसीय विराट देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिदिन सुबह 10 बजे होगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न भजन मंडलियां और झांकी दल भाग लेंगे। आयोजन समिति ने पुरुष, महिला तथा झांकी वर्ग के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है—झांकी हेतु 301 रुपये, पुरुष गायन के लिए 251 रुपये तथा महिला गायन के लिए 201 रुपये। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण तैयार करेगा।

प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है। झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 9,000 रुपये, द्वितीय 7,000 रुपये तथा तृतीय 5,000 रुपये रखा गया है, जबकि महिला एवं पुरुष गायन वर्ग में भी विजेताओं को क्रमशः हजारों रुपये के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ रचना, गायन, वेशभूषा, काली, दुर्गा आदि विशेष श्रेणियों में भी अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, वहीं दूसरे दिन समापन समारोह आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजक समिति जय माँ चण्डी सेवा भजन मंडली एवं वार्डवासियों ने क्षेत्र की सभी भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन व अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं।