सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार: उमेश कोठले को प्रदेश महासचिव की कमान

सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का विस्तार: उमेश कोठले को प्रदेश महासचिव की कमान

खैरागढ़.सतनामी समाज छत्तीसगढ़ (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की है। इस नवीन कार्यकारिणी में उमेश कोठले को उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले में संगठन की पकड़ मजबूत करने हेतु यशवंत कोठले को जिला अध्यक्ष और पप्पू पात्रे को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि राजकुमार माण्डले को प्रदेश सहसचिव बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे समाज की एकजुटता और संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए एक सकारात्मक बदलाव लाएंगे। इन नियुक्तियों के माध्यम से समाज के युवाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान किए गए हैं। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज को सशक्त बनाने और युवाओं के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस घोषणा के बाद से ही समर्थकों और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।