छात्रा त्रिवेणी वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई परीक्षा परिणाम समीक्षा बैठक, कलेक्टर बोले- शिक्षक शत-प्रतिशत प्रयास करें

छात्रा त्रिवेणी वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई परीक्षा परिणाम समीक्षा बैठक, कलेक्टर बोले- शिक्षक शत-प्रतिशत प्रयास करें

खैरागढ़। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता और परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईखदान में तिमाही परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कु

मार देवांगन के नवाचार के तहत बैठक का शुभारंभ कक्षा दसवीं की छात्रा त्रिवेणी वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षा में अपेक्षित परिणाम हासिल करने के लिए शिक्षकों को शत-प्रतिशत प्रयास करना होगा। बैठक में जिले के 77 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के उत्कृष्ट विद्यार्थी शामिल हुए। तिमाही परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमकुम, त्रिवेणी वर्मा, खुशबू और हसीना को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों एवं प्राचार्यों को नियमित निगरानी, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार पढ़ाई कराने के निर्देश दिए, ताकि आगामी वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।