पाटा में महाशिवरात्रि पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, पूजा व रामायण पाठ में शामिल होने का आमंत्रण
खैरागढ़. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पाटा (पोस्ट गातापार) में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं रामायण पाठ का भव्य आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। गणपति युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शिव पूजा से होगी, जिसमें क्षेत्र के भक्तजन भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मंगल कामना करेंगे।
दोपहर 12 बजे आदर्श अमर ज्योति मानस मंडली मगरकुंड (गंडई) द्वारा रामायण पाठ प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि शाम 3 बजे जय माँ सरस्वती मानस परिवार विक्रमपुर (खैरागढ़) की संगीतमय प्रस्तुति होगी। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



