खैरागढ़ में वीरांगना इकाई का गठन, क्षत्राणी शक्ति ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प
खैरागढ़. सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से खैरागढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। खैरागढ़ राजपरिवार की क्षत्राणियों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ गठन
कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह गहरवार की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में विधिवत रूप से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राजकुमारी शताक्षी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मयूरी सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। प्रियंका सिंह और अर्चना सिंह को उपाध्यक्ष, दीपाली सिंह और शिप्रा सिंह को सचिव तथा पूनम सिंह और स्वेता सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में शिखा सिंह और नीलिमा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य शामिल
कार्यकारिणी में ममता सिंह, आयुषी सिंह, रोमा सिंह, श्रृंखला सिंह, किरण सिंह, रुपाली सिंह, अनिता सिंह, हेमलता सिंह, मंजु सिंह, विधा सिंह, खुशबू सिंह, आरती सिंह, स्वाति सिंह, भावना सिंह, मधुलिका सिंह, जया सिंह, पूजा सिंह, मेघा सिंह, आर्या सिंह, नीलू सिंह, दीपिका सिंह, रोशनी सिंह, ज्योति सिंह, कनिष्का सिंह और नेहा सिंह को सदस्य बनाया गया।
एकता, संस्कृति और महिला भागीदारी पर जोर
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज में एकता को मजबूत करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।
“जय राजपुताना” के जयघोष के साथ समापन
कार्यक्रम का समापन जोश और उत्साह के माहौल में “जय राजपुताना” के जयघोष के साथ हुआ। आयोजन ने क्षेत्र में महिला नेतृत्व और सामाजिक एकजुटता की नई ऊर्जा का संदेश दिया।



