आयश सिंह बोनी बने युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष, विक्रांत चन्द्राकर को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

आयश सिंह बोनी बने युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष, विक्रांत चन्द्राकर को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई आधिकारिक सूची में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए नए नेतृत्व का चुनाव किया गया है। क्षेत्र के सक्रिय युवा चेहरा आयश सिंह बोनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उनके साथ विक्रांत चन्द्राकर को जिला महामंत्री की कमान सौंपी गई है।

जिला गठन के बाद युवा मोर्चा की इस नई टीम पर संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आयश सिंह बोनी और विक्रांत चन्द्राकर की नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।