एसपी विजय अग्रवाल से प्रेस रिपोर्टर क्लब की सौजन्य भेंट, कानून व्यवस्था की सराहना

एसपी विजय अग्रवाल से प्रेस रिपोर्टर क्लब की सौजन्य भेंट, कानून व्यवस्था की सराहना

दुर्ग. प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने कहा कि एसपी विजय अग्रवाल के कार्यभार संभालने के बाद अवैध शराब, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, जिससे जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। भेंट के दौरान दुर्ग जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथानी और वरिष्ठ पत्रकार शारदा सिंह भी मौजूद रहे।

नागेश के नेतृत्व में दुर्ग संभाग में विकास को नई रफ्तार

इसी क्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दुर्ग संभाग के मुख्य अभियंता नागेश से भी सौहार्दपूर्ण भेंट कर निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि नागेश जी के नेतृत्व में विकास कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता और पारदर्शिता भी बढ़ी है, जिससे योजनाएँ ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में दुर्ग संभाग निरंतर प्रगति की नई मिसाल कायम करेगा।