RAMP के तहत EDP LEAP बैच–3 का समापन, 36 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल में पंजीयन

RAMP के तहत EDP LEAP बैच–3 का समापन, 36 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल में पंजीयन

छुईखदान. जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से RAMP के अंतर्गत आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP LEAP बैच–3) का समापन जनपद भवन, छुईखदान में हुआ। 5 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक चले इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों को व्यवसाय स्थापना, प्रबंधन तथा शासन की विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता के प्रकार, स्थानीय संसाधनों से व्यावसायिक अवसरों की पहचान, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज (एमएफपी/एनटीएफपी), हथकरघा–हस्तशिल्प, धातु निर्माण और सेवा क्षेत्र के एमएसएमई अवसरों सहित ओडीओपी (एक जिला–एक उत्पाद) पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में जिलेभर से 35 इच्छुक प्रतिभागियों, नए उद्यमियों, स्व-सहायता समूह सदस्यों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सामूहिक चर्चा, फीडबैक प्रक्रिया तथा एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कुल 36 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल में पंजीयन किया गया। अंतिम दिवस पर असिस्टेंट मैनेजर अर्जुन साहू ने सरकारी योजनाओं और विभागीय मार्गदर्शन की जानकारी दी। कार्यक्रम में यीशु चौधरी, योगेश पवार, सूरज शर्मा, रोहित शर्मा, मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय, डिविजनल समन्वयक लोकेश सिन्हा और तुषार साहू की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आभार व्यक्त किया गया, वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खैरागढ़ के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।