मुढ़ीपार में आज सजेगा दही हांडी का भव्य मंच, गोविंदा टीमों को खुला आमंत्रण
खैरागढ़. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम मुढ़ीपार में गोविंदा युवा महोत्सव समिति द्वारा भव्य दही हांडी एवं गोविंदा युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रंगमंच मुढ़ीपार में होगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों की गोविंदा एवं दही हांडी टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹15,001 रखा गया है, जबकि प्रवेश शुल्क ₹351 निर्धारित है। आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह है और इसे साहस, एकता व टीम भावना के प्रदर्शन के मंच के रूप में तैयार किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष नागेन्द्र सिन्हा ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों की गोविंदा टीमों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दही हांडी के माध्यम से जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने टीमों से समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। “मटकी ऊंची है, हौसला उससे भी ऊंचा” के संदेश के साथ मुढ़ीपार में इस बार दही हांडी प्रतियोगिता में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।




